रीवा।
फ्रोमेंस मेमोरियल स्कूल (एफएमएस) के वर्ष 1998 बैच के छात्र-छात्राओं ने 28 वर्ष बाद पुनर्मिलन 2.0 कार्यक्रम को भव्य और यादगार रूप में मनाया। देश-विदेश से रीवा पहुंचे पूर्व छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादों को ताज़ा किया और बचपन व स्कूल जीवन के सुनहरे पलों को साझा किया।
यह पुनर्मिलन कार्यक्रम खजुराहो में आयोजित किया गया, जहां लंबे समय बाद साथ आए मित्र भावनाओं में डूब गए। मंच से जब पूर्व छात्रों ने 28 वर्ष पुराने अपने अनुभव साझा किए तो माहौल खुशनुमा होने के साथ-साथ भावुक भी हो गया। कार्यक्रम में गीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक इवेंट्स का सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। इस दौरान फ्रोमेंस मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
पुनर्मिलन कार्यक्रम में गौरव तिवारी, अमरजीत सिंह, मयंक गोयल, कपीश पाण्डेय, सतीश सिंह, प्रोमिल चन्द्र मित्रा, सचिन डुडानी, डॉली सिंह, रेनू अग्रवाल, खुशबू मेहता, कुलजीत कौर, प्रियंका सिंह, मृणाल निगम, आरती पाण्डेय, शिप्रा अग्रवाल, पूजा मिश्रा, अपूर्व त्रिपाठी, राहुल खण्डेलवाल, जीतिन पाण्डेय, सुनील आहुजा, प्रवाल बक्सी, अंकूर श्रीवास्तव, रविन्द्रनाथ शुक्ला, अभिजित शुक्ला, अमित गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता, मितेश खरे, बलवीर सिंह, समीर खान सहित अनेक पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी मेल-मिलाप, स्मृतिचिह्नों और भविष्य में संपर्क बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।


