परिवहन विभाग में रवि का राज.. ?
ओवर लोड वाहनों का आराम से संचालन, अंडर लोड वालों से एंट्री
परिवहन विभाग के निरीक्षक 15 दिन में करते हैं अपने मुख्यालय का दौरा
रीवा।
हमेशा चर्चाओं में रहने वाला परिवहन विभाग एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सरकारी तौर पर अधिकारी निरीक्षक और अन्य कर्मचारी तैनात तो हैं लेकिन पूरा संचालन रवि नाम के एक पुराने कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पूरा परिवहन विभाग सिंडिकेट के तौर पर रीवा में संचालित हो रहा है। फिलहाल सरकार के दावों पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है।
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर सरकार ने चेक पोस्ट तो खत्म कर दिए लेकिन उसका परिणाम बेहतर निकालने की वजह अब और उल्टा निकल आया है।
चेक पॉइंट उसी तर्ज पर काम कर रहे हैं इसके अलावा जिले के तीन प्रमुख मार्गो में 24 घंटे कथित तौर पर वसूली का क्रम जारी है। यानी की रीवा से जुड़े सभी मार्गों पर परिवहन महकमें के कथित अवैध कर्मचारी वसूली में जुटे रहते हैं जहां पर परिवहन विभाग का कोई भी आदमी मौजूद नहीं रहता। हां इतना जरूर है कि जहां पर यह अवैध खाकी वर्दी से जुड़े लोग मौजूद रहते हैं वहां पर परिवहन विभाग लिखी हुई एक गाड़ी अवश्य खड़ी रहती है।
यह सभी गाड़ियां प्राइवेट हैं और उक्त गाड़ियों के इर्द-गिर्द खड़े होने वाले भी परिवहन विभाग के कर्मचारियों के निजी कर्मचारी हैं।
कहां-कहां होती है अवैध वसूली
इस संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ पहाड़ के नीचे, जोगिन हाई टोल प्लाजा के पास और बदवार टनल के पास उदंस्था परिवहन विभाग लिखी हुई गाड़ियों के अगल-बगल रहने वाले कर्मचारी ट्रकों को खड़े कर खुलेआम वसूली करते हैं। ऐसा भी नहीं कि हजार – 500 में मामला निपट जाता हो। तीन से लेकर 5000 तक हर वाहन से जबरदस्ती लिया जाता है। जिसकी वजह से कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है।
सरकार देखती नहीं, प्रशासन सुनता नहीं : रजनीश
रीवा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश पांडे राजू ने जानकारी देते हुए कहा कि अब ट्रक के मालिक और चालक दोनों काफी परेशान है।
सरकार कहती है, कि ट्रक वालों को और उसे चलने वाले चालकों को कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन रीवा में इसका उल्टा हो रहा है। स्थिति यह बन चुकी है कि अब मोटर धंधा बंद करने की स्थिति बनती जा रही है।
एक तो डीजल महंगा हो जाने से उचित भाड़ा नहीं मिल पा रहा है दूसरी ओर परिवहन विभाग के लोगों की गुंडई के चलते परेशानियां और बढ़ गई है। इन्होंने कहा है कि एक बार फिर से अब ट्रक मालिक चालक लामबंद होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होते जा रहे हैं।
कौन है रवि, जिनके इशारे पर ही चल रहा रीवा परिवहन विभाग
उल्लेखनीय है कि रवि नाम के एक शख्स की पदस्थापना रीवा में हुई थी। जब उनका आतंक बढ़ा तो लोगों के द्वारा उसका विरोध जताया गया। रीवा जिले के चेक पोस्टों में मारपीट का मामला काफी सुर्खियों में था। लोकल होने के कारण और उनकी पदस्थापना को लेकर लोगों ने माननीय उच्च न्यायालय तक में जानकारी दी। बाद में जब उच्च अधिकारियों ने देखा कि मामला गर्म हो रहा है तो उन्हें यहां से हटा दिया। बाद में उन्हें यहां पदस्थ किया गया लेकिन किसी विशेष प्रभार में नहीं रहे।
फिलहाल सेटिंग के चलते मध्य प्रदेश के सबसे बदनाम हो चुके नागपुर रोड के सेंधवा सेंटर में वह इस समय है। कहां जाता है कि ठेका पद्धति से चल रहे परिवहन विभाग में इन दिनों एक बार फिर कथित तौर पर रवि राज कायम हो चुका है। जिससे मोटर मालिक और चालक दोनों हैरान है।


