बिहार चुनाव में सक्रिय हुए पूर्व विधायक राजेन्द्र मिश्रा, बोले अब जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है।
बेलदौर (बिहार)
मध्यप्रदेश के रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजेन्द्र मिश्रा इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। अपने प्रभावशाली वक्तृत्व और जनसंपर्क क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले श्री मिश्रा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा बिहार चुनाव अभियान के लिए विशेष रूप से नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार को बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के चौथम प्रखंड में आयोजित एक विशाल जनसभा में श्री मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश निषाद के समर्थन में जनता को संबोधित किया।
अपने भाषण में उन्होंने कहा अब भाजपा के दिन लद चुके हैं। केंद्र की सरकार ने जनता को सिर्फ वादों और छलावे के सहारे ठगा है। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा की चमकदार छवि के पीछे छिपे कपट को पहचानकर कांग्रेस को अवसर दे।
सभा में मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं खगड़िया अंचल के प्रभारी हरीश चौधरी, पर्यवेक्षक रमाशंकर, तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसभा के बाद श्री मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी प्रियंका गांधी की बेलदौर रैली की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी जी का बिहार आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बनेगा। हमें इस रैली को ऐतिहासिक बनाना है।

बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सक्रियता और जोशीले संबोधनों के कारण राजेन्द्र मिश्रा ने चुनावी माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।
स्थानीय स्तर पर कांग्रेस समर्थकों में उनके अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।


