रीवा।
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के कुलपति डॉ. राजेंद्र कुररिया को उनके शिक्षा और शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्ञान प्रकाश अलंकरण से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गुंजन कला सदन द्वारा आयोजित बुंदेली दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। यह भव्य कार्यक्रम शहीद स्मारक ऑडिटोरियम जबलपुर में आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह सम्मान उन्हें धर्मेंद्र सिंह द्वारा दियाग्य। सभी ने डॉ. कुररिया की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
144 से अधिक शोधपत्र

डॉ. कुररिया शिक्षा जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। विगत 32 वर्षों से वे अध्यापन और शोध कार्य में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने 114 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं एवं चार पुस्तकें भी लिखी हैं, जो उनके गहन ज्ञान, सतत परिश्रम और अकादमिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
ज्ञान प्रकाश अलंकरण’ सेवाभावी स्वर्गीय शंकर प्रसाद तिवारी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान समारोह डॉ. ज्योति तिवारी, राजेंद्र तिवारी एवं मुदित तिवारी के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
डॉ. कुररिया को प्राप्त इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, रीवा के शिक्षाविदों एवं छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


