रीवा। गोविंदगढ़
रीवा जिले के गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह के द्वारा बुधवार 20 नवंबर को गोविंदगढ़ स्थित श्री कृष्ण महामाया विवाह घर में जन समस्या निवारण शिविर एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझकर उनका त्वरित समाधान करना था।

सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस शिविर में गुढ़ विधायक ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए हैं।
आपका सेवक आपके द्वार
गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा की “आपका सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत मैं संकल्पित हूं। विधानसभा गुढ़ में सकारात्मक बदलाव जल्द ही दिखेगा। जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है।
विधायक ने हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुढ़ विधानसभा में विकास और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस जन समस्या निवारण शिविर ने जनता के बीच विधायक और प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। इस दौरान क्षेत्र की जनता प्रशासन व जन प्रतिनिधि पर विश्वास जताते हुए काफी संख्या में मौजूद रही।
इस दौरान हुजूर तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण यादव, जनपद पंचायत सीईओ हलधर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ. यतींद्र सिंह, पार्षद रामपाल चौधरी, गंगाराम कोल, मंडल महामंत्री दलवीर सिंह व राजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


