केशरवानी वैश्य समाज रीवा की नई कार्यकारिणी घोषित: रामसुशील गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, अशोक कुमार महामंत्री और चंद्र प्रकाश बने कोषाध्यक्ष
रीवा।
स्थानीय केशरवानी वैश्य समाज रीवा की नगर कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसाई श्री रामसुशील गुप्ता को निर्विरोध नगर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।
अध्यक्ष के निर्वाचन के उपरांत समाज की सहमति से श्री अशोक कुमार गुप्ता को महामंत्री एवं श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केशरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश द्वारा दो विशेष पर्यवेक्षकों को रीवा भेजा गया था।
प्रांतीय सभा की ओर से आए पर्यवेक्षक श्री दिनेश केशरवानी (जवा) एवं श्री ओमप्रकाश केशरवानी (सतना) ने चुनाव संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका निभाई और समाज को एकजुट रखते हुए निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त किया।
वरिष्ठ जनों और सैकड़ों सामाजिक बंधुओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

नगर सभा के इस महत्वपूर्ण चुनावी आयोजन में समाज के मार्गदर्शकों और वरिष्ठ जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में मध्य प्रदेश सभा के संरक्षक श्री शंकर लाल गुप्ता, नगर सभा के संरक्षक श्री रामस्वरूप गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, श्री डी. पी. प्रधान, संजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और शिवकुमार गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
इनके साथ ही प्रभात प्रधान, सुनील गुप्ता, रवि प्रधान, मनीष गुप्ता, नीरज गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, रमेश गुप्ता (गुड्डू), अरविंद गुप्ता, सुनील प्रधान, शिव प्रसाद गुप्ता, अमित गुप्ता, रवींद्र कुमार गुप्ता, रतन लाल गुप्ता, प्रोफेसर आर. पी. गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता, सी. पी. गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, राजेश गुप्ता (एलआईसी) सहित समाज के 100 से अधिक गणमान्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं टीम को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी।
धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी हैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष

मूल रूप से रामनगर (जिला सतना) में 8 सितंबर 1963 को जन्मे श्री रामसुशील गुप्ता का लंबा समय रीवा में बीता है। उन्होंने रीवा से ही एलएलबी की शिक्षा पूरी करने के बाद जिला न्यायालय में वकालत से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने फर्नीचर के व्यवसाय में कदम रखा।
श्री गुप्ता संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रखते हैं। वह वर्तमान में नगर केशरवानी वैश्य सभा के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा वे धार्मिक संस्था मानस मंडल रीवा के दोबारा सह सचिव निर्वाचित हुए हैं, कल्पना कल्याण समिति के संरक्षक हैं और फॉरेस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

धार्मिक कार्यों और सामाजिक सहयोग में हमेशा तत्पर रहने के कारण पूरे समाज में उनकी गहरी स्वीकार्यता है, यही वजह है कि उन्हें निर्विरोध यह कमान सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे केशरवानी वैश्य समाज रीवा को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।


