कर्तव्यनिष्ठ, निर्भीक और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी श्री राकेश सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
नाम के अनुरूप अपने कार्यों से पहचान बनाने वाले, सरल, उदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री राकेश सिंह जी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें यही शुभकामनाएं दी जा सकती है कि वे अपने इसी जज़्बे, ईमानदारी और निडर कार्यशैली के साथ जनसेवा का अभियान निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
DSP के रूप में अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत करने वाले श्री सिंह ने एसडीओपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। हर जिले में उनकी पहचान एक ऐसे अधिकारी के रूप में बनी, जो कानून का सम्मान करते हुए अपराधियों के प्रति कठोर और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहे।

रीवा में पुलिस अधीक्षक के रूप में उनका कार्यकाल उस समय शुरू हुआ, जब पूरा देश कोरोना महामारी की चुनौती से जूझ रहा था। विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला, बल्कि नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत सर्वाधिक प्रभावी कार्रवाइयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस अभियान ने युवाओं को नशे के जाल से बचाने की दिशा में एक नई सोच और सख्त संदेश दिया।

आज छिंदवाड़ा रेंज में DIG के रूप में भी उनकी यही कार्यशैली देखने को मिल रही है। नशे के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी है और अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता, निष्पक्ष निर्णय क्षमता और दृढ़ नेतृत्व उन्हें एक विशिष्ट पुलिस अधिकारी बनाते हैं।
जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें। वे इसी समर्पण, ईमानदारी और साहस के साथ राष्ट्र एवं समाज की सेवा करते रहें तथा युवा पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणा बने रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।


