डॉ. अशोक कुमार भार्गव को मिला प्रतिष्ठित हिन्दी गौरव सम्मान, विज्ञान भवन में किया गया सम्मानित
नई दिल्ली।
विश्व हिन्दी परिषद द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इंदौर के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को प्रतिष्ठित ‘हिन्दी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
‘भारत रत्न अटल- हिन्दी, राष्ट्रवाद और सुशासन’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय मिश्रा टेनी एवं वरिष्ठ राजनेता तथा पूर्व सांसद श्री के.सी. त्यागी ने डॉ. भार्गव को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. भार्गव को यह सम्मान हिन्दी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं।
यह सम्मेलन विश्व हिन्दी परिषद, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में फिजी गणराज्य के राजदूत डॉ. जगन्नाथ सामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री संजय पासवान, विश्व हिन्दी परिषद के अध्यक्ष पद्मभूषण आचार्य यारलगड्डा लक्ष्मी प्रसाद, महासचिव डॉ. विपिन कुमार, उपाध्यक्ष श्री डी.पी. मिश्र सहित देश-विदेश के अनेक विद्वान एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. भार्गव की पत्नी श्रीमती आशा भार्गव भी मौजूद थीं।


