बुरहानपुर जल प्रदाय परियोजना को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला की भूमिका रही निर्णायक ki
नई दिल्ली/भोपाल
मध्यप्रदेश की शहरी जल प्रबंधन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) द्वारा संचालित बुरहानपुर जल प्रदाय परियोजना को राजधानी नई दिल्ली के The Ashok Hotel में आयोजित भव्य समारोह बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवॉर्ड्स 2026 में “सोशल इंपैक्ट एक्सीलेंस ऑफ द ईयर” श्रेणी का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह सम्मान C. R. Patil द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में Nitin Gadkari, Sarbananda Sonowal, Shripad Yesso Naik सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला की तकनीकी नेतृत्व क्षमता को मिली सराहना
इस परियोजना की सफलता में एमपीयूडीसी के मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने तकनीकी योजना, क्रियान्वयन और गुणवत्ता नियंत्रण की सतत निगरानी के माध्यम से परियोजना को समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूर्ण कराया। एमपीयूडीसी की ओर से मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला और तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर ने यह सम्मान ग्रहण किया।
श्री शुक्ला ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य बुरहानपुर शहर में दीर्घकालिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करना, वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना और नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना था। आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
परियोजना की प्रमुख विशेषताए
- एनीकट और इंटेकवेल का निर्माण
- 50 एमएलडी क्षमता का अत्याधुनिक जलशोधन संयंत्र
- फिल्ट्रेशन, क्लोरीनेशन सहित वैज्ञानिक शोधन प्रक्रिया
- स्काडा प्रणाली के माध्यम से गुणवत्ता और आपूर्ति की सतत निगरानी
- हाई-लेवल वॉटर टेस्टिंग लैब की स्थापना
- 8 नए ओवरहेड टैंक और सुदृढ़ पाइप नेटवर्क
- लगभग 41,000 घरों में मीटरयुक्त नल कनेक्शन
पुराने और क्षतिग्रस्त पाइपों को हटाकर नया वितरण नेटवर्क बिछाया गया है, जिससे लीकेज पर नियंत्रण हुआ और जल अपव्यय में कमी आई। वर्तमान में नगरवासियों को प्रति व्यक्ति लगभग 135 लीटर शुद्ध पेयजल प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समान और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हुई है।
विश्व बैंक सहयोग से विकसित मॉडल परियोजना
विश्व बैंक के सहयोग से विकसित यह योजना मध्यप्रदेश की प्रमुख शहरी अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल है। यह उपलब्धि राज्य में शहरी आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हो रहे नवाचार, प्रभावी परियोजना प्रबंधन और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बुरहानपुर जल प्रदाय परियोजना को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल शहर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला के तकनीकी नेतृत्व ने इस उपलब्धि को संभव बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाई है।


