पूरे प्रदेश में स्ट्ीट डॉग्स का आतंक सड़कें बनीं खौफ का मंजर, दुपहिया चालकों पर खदेड़कर काटने लगे
भोपाल।
शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब लोग दुपहिया चलाते समय भी भयभीत नजर आते हैं। बीते दिवस एक वृद्ध को दौड़ाकर काट लिया गया जिन्हें घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
रात हो या दिन भोपाल, इंदौर, रीवा शहर की कई सड़कों में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक हैं रीवा के विशेषकर सिरमौर चौक, विश्वविद्यालय रोड, बोदाबाग, नीमचौराहा, अस्पताल चौक, पीटीएस रोड, ढेकहा, शिल्पी प्लाजा, नगर निगम के सामने फोर्ट रोड में स्टीट डॉग का आतंक है। बाइक या स्कूटी सवारों को कुत्तों का झुंड दौड़ाने लगता है। कई बार ये कुत्ते दुपहिया को काटने की कोशिश करते हैं जिससे अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
प्रशासन मौन, नगर निगम उदासीन
कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम रीवा की नींद नहीं खुली है। न तो नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है और न ही आवारा कुत्तों को पकड़ने की कोई कवायद दिख रही है। इससे लोगों में आक्रोश और डर दोनों बढ़ रहा है।
जनता का सवाल
क्या जानवरों के आगे इंसान की जान सस्ती हो गई है। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी लगातार प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो लोग स्वयं सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
क्या मांग है जनता की
- हर वार्ड में स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने की विशेष मुहिम चलाई जाए।
- नसबंदी कार्यक्रम में तेजी लाई जाए।
- जिन इलाकों में अधिक हमले हो रहे हैं वहां प्रशासन चौकसी बढ़ाए।
- घायलों को मुफ्त चिकित्सा और मुआवजा दिया जाए।
- यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा तो आने वाले दिनों में यह संकट और विकराल रूप ले सकता है।


